Menu
वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा के थाना फतेहपुर सिकरी क्षेत्र में एक युवक की गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गयी। कस्बे से दूर सुनसान जगह पर युवक की लहूलुहान लाश पड़ी हुयी थी। जब लोगो की नजर पड़ी तो इसकी सुचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। शव की पहचान कस्बे के ही चूड़ी बाजार के अकरम के रूप की गयी। बताया जा रहा है कि मृतक की धारदार हथियार से लगा काट कर हत्या की गई है। मृतक के गले पर गहरा घाव है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया और जाँच शुरू कर दी है।
On Thu, Apr 25, 2024
On Wed, Apr 24, 2024