उत्तर प्रदेश (ब्रजकिशोर शर्मा - आगरा - 17.12.2021) :: लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी ने गड्ढा मुक्त सड़क ना होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा सरकार को बताया गड्ढा युक्त सरकार।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2014 में जनता से यह वायदा किया था कि हम 2022 तक उत्तर प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देंगे परंतु भाजपा सरकार फेल होती नजर आ रही है। आगरा शहर की आधी से ज्यादा सड़के गड्ढा युक्त है। सड़कों पर गड्ढा होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी के तहत लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी ने गड्ढा मुक्त सड़क ना होने पर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए सरकार को गड्ढा युक्त सरकार बताया। लोकतांत्रिक युवा शक्ति के का जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद रोड के पास100 फुटा पर सरकार को आईना दिखाने के लिए सड़क के गड्ढों पर मिट्टी डालकर गड्ढा मुक्त अभियान चलाया। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि 2022 में यदि हमारी सरकार आती है तो हम सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त सड़कें कर देंगे।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment