वैन (कुरुक्षेत्र ब्यूरो - हरियाणा) :: अस्पताल में उपचाराधीन हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ ही वहीं से राज्य का ध्यान रखते दिखाई दे रहे हैं। ज्ञात हो कि विज जांघ की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।
स्वास्थ्य के साथ-साथ प्रदेश का भी ध्यान रखते हुए अनिल विज ने 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण के मध्यनजर 20, 21, 22 जून को कुरुक्षेत्र जिले में कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं। विज ने कहा कि सूर्यग्रहण पर एशिया के सबसे बड़े पवित्र सरोवर ब्रह्मसरोवर पर भीड़ लगने की संभावना है व वहां स्नान करने वालों का अम्बार लग सकता है। कोरोना महामारी के मद्देनज़र लोगों की सुरक्षा को देखते हुए धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में कर्फ्यू की घोषणा की गई है जिससे वहां लोग इकठ्ठा ना हों। साथ ही लोगों से अपील भी की गई है कि अपने-अपने घरों में रह कर अपनी सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
Responses
Leave your comment