 
					
					
                    
                     वैन (आर.एस.प्रसाद - पटना, बिहार) :: महान भारतीय गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज पटना में निधन हो गया। वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका पूरा परिवार पटना में ही रहता था। उन्होंने पटना के पी.एम.सी.एच. में आज सुबह दम तोड़ा। उनकी मौत की खबर के बाद से पूरा बिहार गमगीन है।खबर लिखे जाने तक परिवार के सदस्य पार्थिव शरीर के साथ पी.एम.सी.एच. में ही मौजूद थे। साथ ही अस्पताल में मौजूद परिजनों ने आरोप लगाया कि मृत्यु के 2 घंटे के बाद भी उन्हें एम्बुलेंस उपलध नहीं कराई गई। वह 74 साल के थे।
तकरीबन 40 साल से मानसिक बीमारी सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पटना के एक अपार्टमेंट में गुमनाम जीवन बिता रहे थे। मौत से कुछ दिनों पहले तक भी किताब, कॉपी और एक पेंसिल उनकी सबसे अच्छी दोस्त रहीं। कहा जाता है कि अमरीका से वह अपने साथ 10 बक्से किताबें लाए थे, जिन्हें वह पढ़ते रहते थे।
अब भी किसी छोटे बच्चे की तरह उनके लिए तीन-चार दिन में एक बार कॉपी, पेंसिल लानी पड़ती थी।
					 
					
					
				
					
संबंधित खबरें
                     
										
				
				
				
					
Responses
                    
					
				
					
Leave your comment