दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी को समाज का उत्स्फूर्त प्रतिसाद

- मध्य में केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर को सनातन संस्था की प्रवक्ता कु. कृतिका खत्री विवरण प्रस्तुत करती हुई।

वैन (कु. कृतिका खत्री - सनातन संस्था - दिल्ली - 06.03.2023) :: सनातन द्वारा विविध विषयों पर ग्रन्थ प्रकाशित किए गए हैं जैसे बालसंस्कार, आयुर्वेद एवं गोसंवर्धन, साधना एवं अध्यात्म, देवता, त्यौहार, व्रत, उत्सव, कर्मयोग, भक्तियोग, बिंदु दाब, आगामी भीषण आपातकाल में रक्षा की तैयारी, आचारधर्म, राष्ट्र रक्षण एवं धर्मजागृति, हिन्दू राष्ट्र, धर्म परिवर्तन कारण व् रोकने के उपाय इत्यादि। इन 360 ग्रंथों की 17 भाषाओं में 92 लाख 44 हजार से अधिक प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। ये ग्रन्थ अब ई-बुक के स्वरूप में भी उपलब्ध हैं।हिन्दी ग्रंथ हॉल क्र. 2, स्टॉल क्र. 169-170 तथा अंग्रेजी ग्रंथ हॉल क्र. 4, फर्स्ट फ्लोर, स्टॉल क्र. 113 पर उपलब्ध थे। ग्रन्थ प्रदर्शनी में सनातन की शास्त्रीय परिभाषा में लिखी अद्भुत और अद्वितीय ग्रन्थसम्पदा का लाभ हजारों जिज्ञासुओं ने लिया और इस प्रदर्शनी को उत्तम प्रतिसाद मिला।

क्षणचित्र:-

1. केंद्रीय सूचना आयुक्त श्री उदय माहुरकर जी तथा केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने भी सनातन के ग्रन्थ प्रदर्शनी को भेंट दिया तथा धर्म कार्य की वृद्धि हेतु शुभकामनाएं भी दी।

2. रामायण, भागवत कथावाचन के साथ ही हिंदू परिवारों में लव जिहाद के बारे में जागृति करने वाली दीदी ऋत्विजा शास्त्री जी तथा सुदर्शन वाहिनी के मुख्य संपादक,श्री. सुरेश चव्हाणके ने भी ग्रन्थ प्रदर्शनी को भेंट दी।

3. सनातन संस्था द्वारा विगत 24 वर्षों से हिन्दू धर्म के पुनरुत्थान के कार्य किया जा रहा है। इस सन्दर्भ में विनोद कुमार सर्वोदय जी ने कार्यकर्ताओं के सम्मान में कहा कि 'धर्म रक्षार्थ सतत समर्पित व्यक्ति कभी पराजित नहीं होते'।

Responses

Leave your comment