एसपी दफ्तर की विडिओ बनाने पर फरियादी को बच्चों सहित किया गिरफ्तार

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: ताजनगरी आगरा में फ़रयाद लेकर आये फरयादी को पुलिस ने बच्चों द्वारा विडिओ बनाने के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिला मुख्यालय के एसएसपी दफ्तर पहुंचे फरयादी को उसके बच्चों के द्वारा एसपी कार्यालय की विडिओ बनाने पर सपरिवार गिरफ्तार कर लिया। विडिओ बनाने से नाराज एसएसपी ने पिता सहित बच्चों को गिरफ्तार कर किसी भी फरयादी को न्याय देने का अनोखा तरीका शायद अपनाया है। फरियादी अपनी समस्या लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा था। जिला मुख्यालय पर पुलिस ने फरियादी को खदेड़ दिया था। वाक्या आगरा स्थित थाना नाई की मंडी स्थित जिला मुख्यालय का है।

Responses

Leave your comment