Menu
वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 29.12.2022) :: जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हाईटेक सिस्टम अपना रही है। इसी को लेकर जीआरपी ने आगरा ओर झांसी में (डीएमएस) ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया। जीआरपी की सभी ड्यूटियां डी एम एस सिस्टम के तहत लगाई जाएगी। जिसमे एप के माध्यम से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एसपी रेलवे ने बताया कि डी एम एस के माध्यम से समस्त जीआरपी कर्मचारियों की ड्यूटी ऑनलाइन जैसे स्कोर्ट डयूटी, प्लेटफार्म डयूटी, सहित अन्य डयूटी पारदर्शी होगी। इससे अपराध एव अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एक बटन पर ही पुलिस कर्मियों का ड्यूटीचार्ट सामने आ जायेगा। इससे पुलिस कर्मी भी बिना। बताए डयूटी से गायब नही होगा। उन्होंने बताया कि एप में बॉयोमेट्रिक बेस्ड अटेंडेंस की तकनीक यूज़ की जाएगी। थानों से सभी कर्मियों की डयूटी लगाई जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों को निर्धारित स्थान से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
On Thu, Mar 28, 2024