अश्वारोही सैन्य पुलिस बल का शताब्दी समारोह विधिवत संपन्न

वैन (आर.एस.प्रसाद - आरा, बिहार) :: अश्वारोही सैन्य बल की स्थापना शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगाज किया तथा स्थानीय एमएमपी ग्राउंड में इस अवसर पर बिहार पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर उन्होंने लौह अयस्क से बने एमएमपी का प्रतीक अश्व का अनावरण भी किया और साथ ही वृक्षारोपण भी किया। शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरवशाली पल है जो अश्वारोही सैन्य बल का सौ वर्ष के गवाह हम सब बन रहे हैं। इस मौके पर कहा कि पुलिस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह आम जनता की सेवा तत्परता के साथ करें। बिहार पुलिस के जवानों का हौसला बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस को पहले से बेहतर बनाने का प्रयास हमारी सरकार लागातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर भी कहा कि दुर्घटना होना दुख की बात है, लेकिन इससे भी बड़ी चिंता की बात यह कि दुर्घटना के बाद आम जनता सड़क पर उतर कर हंगामा करने लगते है, जिससे लॉ एंड ऑडर की समस्या उतपन्न हो जाती है। कार्यक्रम के शुरूआत में अश्वारोही सैन्य बल के जवानों ने वीरता से भरा से बढ़ कर एक करतब दिखाया जिसके बाद पूरा मैदान तालियों गड़गड़ाहट से गूंजने लगा। पुलिस अधिकारियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी समस्या के लिए आम जनता के बीच जागरूकता की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री के संबोधन भाषण के बाद अश्वारोही सैन्य बल के उन जवानों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया जिन्होंने कई स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक जीते।

Responses

Leave your comment