अपनों ने ही किया अपनों का कत्ल, तार-तार हुए रिश्ते

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा थाना बसई जगनेर में विगत 16 जुलाई को वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वृद्ध महिला की हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि खुद अपनों ने ही वृद्ध महिला की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक वृद्ध महिला की हत्या दो सगे भाइयों ने रची थी, जिनमे से एक वर्तमान में प्रधान है। जानकारी के मुताबिक बादी हेत सिंह ने अपनी ताई की हत्या का आरोप गांव के ही दीनदयाल शर्मा और यज्ञ दत्त शर्मा पर लगाया। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने अपने पांच छह अज्ञात साथियों के साथ घर में लूटपाट की और उसके बाद वृद्ध महिला कंठश्री उर्फ कंठो की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दीनदयाल शर्मा और यज्ञ दत्त शर्मा से हेत सिंह की पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर पुलिस को मामले में संशय पैदा हुआ और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी। मामले में आज पुलिस को सफलता हाथ लगी गई। पुलिस की जांच में हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि वृद्ध महिला की हत्या दो सगे भतीजों ने की थी। पूछताछ में पता चला कि कंठश्री बहुत दिनों से सांस की बीमारी से ग्रसित थी और उसी कारण वृद्ध महिला की मौत हुई। उसके बाद हेत सिंह ने अपने भाई प्रेमशंकर जो कि वर्तमान में गांव का प्रधान है उन्होंने अपनी बीमार ताई जो कि पहले से मरी हुई थी उसकी गोली मार दी और हत्या का रूप दे डाला। जिन लोगों से रंजिश चल रही थी उनके खिलाफ बसई जगनेर में मुकदमा दर्ज करा दिया।

Responses

Leave your comment