Menu
- आगरा पुलिस खुद को नहीं बचा पा रही चोरों से, जनता को कैसे बचाएगी? बोले नगरिक... - तीन महीने में दस पुलिस कर्मियों के घरों में चोरी का मामला वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्तर प्रदेश - 03.08.2022) :: अपराधियों के ऊपर आगरा पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है। लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ के बीच पुलिस लाइन में सिपाहियों के सरकारी आवास में चोरों ने ताले चटका दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बीती रात चोरों ने पुलिस लाइन के अंदर चार सिपाहियों और एक खाली सरकारी आवास के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी शाहगंज जसवीर सिरोही जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है की चोर ईदगाह रेलवे स्टेशन की दीवार फांद कर अंदर घुसे थे। नाई की मंडी थाने में तैनात सूरजभान रात ड्यूटी पर थे। सुबह जब वो ड्यूटी से वापस आए तो दरवाजे की कुंडी कटी हुई थी और घर का सामान अस्त-व्यस्त था। घर से 10 हजार नकदी और 13 ग्राम सोना गायब था। इसके अलावा तीन अन्य पुलिस कर्मियों के घर और एक खाली आवास का ताला भी तोड़ा गया है। थाना प्रभारी ने दो घरों में चोरी होने की बात कही है। बीती 20 मई को चोरों ने पांच सिपाहियों के आवासों के ताले तोड़ कर काफी सामान चोरी कर लिया था। खुद तत्कालीन एसएसपी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे थे। तीन माह से कम समय में यह दूसरी बार वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि सिपाही ड्यूटी पर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद अब वो वापस आ रहे हैं।
On Fri, Mar 29, 2024