ताज का दीदार कर लौट रही पॉलैंड की महिला को बाइक सवार ने किया लहूलुहान

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: ताज नगरी आगरा में सुबह ताजमहल के पूर्वी गेट पर उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रही विदेशी महिला पर्यटक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला पर्यटक लहूलुहान हो गई। महिला सैलानी पॉलैंड की थी जो ताजमहल का दीदार कर वापस लौट रही थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Responses

Leave your comment