बीकेयू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता को पुलिस ने नजरबंद कर दिल्ली जाने से रोका

वैन (सुनील अरोड़ा - मथुरा / आगरा, उत्तर प्रदेश - 29.05.2023) :: बीकेयू टिकैत के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जंतर मंतर दिल्ली पर पहलवानों के समर्थन में जा रहे किसान नेताओं को मथुरा पुलिस ने घर मे ही नजरबंद कर दिया। बीकेयू टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार के कैंप कार्यालय बरौली बलदेव मथुरा पर रात को ही थानाध्यक्ष बलदेव मय पुलिस फोर्स के पहुँच गए और सुबह जब प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार अपनी पूरी टीम जिसमें प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा, प्रमुख महासचिव आगरा मंडल जगदीश परिहार मंडल प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह परिहार निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र रघुबंशी, नीरेश, शेखर, नीतू सिंह, योगेश अस्थाना प्रमोद गोयल किसानों के साथ दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर जाने के लिए घर से निकले ही थे कि पुलिस फोर्स ने बलपूर्वक उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। किसान और पुलिस के बीच काफी जद्दोजहद चलती रही। गजेंद्र परिहार ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण जय जवान जय किसान का नारा केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण *एक तरफ किसान और एक तरफ जवान* में बदल गया। आक्रोशित किसानों ने पुलिस द्वारा उनके रास्ते में लगाई गई बेरीकेटिंग ओर पुलिस बल की गाड़ी को किसानों ने धक्का-मुक्की करते हुए पीछे खदेड़ दिया। थाना अध्यक्ष बलदेव के काफी समझाने पर आक्रोशित किसान शांति के साथ वही धरने पर बैठ गए। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता वेदांत उपाध्याय मानसिंह सत्यदेव चौधरी धीरी काका चंद्रवीर सिंह डॉक्टर बच्चू सिंह जगदीश छोंकर , पंडित भूपत, ओमवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रही।

फिरोजाबाद

उधर फिरोजाबाद बीकेयू टिकैत के जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव को भी पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। प्रेम अतुल ने बताया कि वह बाहर गए हुए थे जैसे ही सुबह घर आये तो पुलिस ने आते ही घर पर फ़ोर्स लगा दिया और उन्हें दिल्ली नही जाने दिया गया। नजरबंद की जानकारी पर मनीष, अजीत अतुल कुमार, रवि, सचिन यादव, देवेंद्रl

Responses

Leave your comment